प्रेमी ने S/EX पावर बढ़ाने की खाई दवा... फिर जबरन बनाएं सबंध, ... होटल में गर्लफ्रेंड की मौत, पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Aug 30, 2026 - 06:43 PM (IST)

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजा बाद जिले में 26 अगस्त को होटल में हुई युवती की मौत मामले में पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। जिसने प्रेम के रिश्ते को तार- तार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक हैवान बने प्रेमी ने जन्मदिन मनाने के बाहाने से होटल में बुलाया। प्रेमिका भी प्रेमी की बात का विश्वास कर होटल में पहुंच गई।  आरोपी प्रेमी ने अपने दोस्त की मदद से होटल में पहले से कमरा बुक कर रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी जबरन प्रेमिका के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं आरोपी ने S/EX पावर बढ़ाने की दवा खाकर जबरन दोबारा संबंध बनाया। इस दौरान प्रेमिका के प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग होने लगी। जिसके बाद आरोपी ने दोस्त की मदद से उसे अस्प्ताल पहुंचाया जहां पर उसकी मौत हो गई। 

आरोपी ने कबूला जुर्म 
आरोपी राहुल ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 26 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इसी बहाने उसने युवती को मिलने बुलाया। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। 12वीं तक साथ पढ़े थे। युवती (21) बीएससी बायो और नर्सिंग का सर्टिफिकेट कोर्स करके गुरुग्राम में ब्लिंकिट कंपनी में नौकरी कर रही थी। रक्षाबंधन पर वह गुरुग्राम से अपने गांव लौट रही थी। युवती शाम करीब 8 बजे शिकोहाबाद पहुंची। उसने अपनी सहेली के फोन से घर पर बात थी। घरवालों को बताया कि रात हो गई है। तबीयत भी ठीक नहीं लग रही है। युवती अपना बैग सहेली के घर रखने के बाद राहुल से मिलने चली गई। होटल में रात करीब ढाई बजे उसने दोबारा रिलेशन बनाने की कोशिश की तो युवती ने मना किया। इसके बाद नाराज प्रेमी ने उस सिर दीवार में लड़ा दिया जिसे उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। जिसके उसकी हालत और बिगड़ गई। राहुल अपने दोस्त के साथ उसे बाइक से अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस राहुल को जेल भेजने के बाद उसके दोस्त को तलाश रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद दुष्कर्म की धारा बढ़ी
27 अगस्त को युवती के पिता की तहरीर पर शिकोहाबाद थाने में हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पूछताछ और जांच में जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर युवती के साथ जबरन यौन संबंध बनाए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद केस में BNS की धारा 64(1) यानी दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई।

आरोपी पास से मृतका मोबाइल और सेक्स पावर की दवा मिली
पुलिस ने राहुल के पास से युवती का नीले रंग का वीवो मोबाइल बरामद किया है। उसके पास काले रंग का सैमसंग मोबाइल और VIGORE 100 GERMED नाम की यौन उत्तेजक दवा का पत्ता भी मिला। पत्ते में चार गोलियों में से दो इस्तेमाल की गई थीं, जबकि दो बची हुई थीं। पुलिस ने मोबाइल और दवा को जांच में शामिल कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

static