OMG: धूमधाम से मंदिर में रचाई शादी, दुल्हे राजा के साथ चली ससुराल... रास्ते में कार रुकवाई और प्रेमी संग हुई फरार

punjabkesari.in Tuesday, Aug 10, 2021 - 07:14 PM (IST)

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक ऐसा मामला माने सामने आया जिसने भी सुना बस आवाक रहा गया। सबकी जुबान पर बस एक ही शब्द था कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नहीं चल सका। दरअसल, भटनी क्षेत्र में मंदिर में शादी होने के बाद के संग ससुराल जा रही एक दुल्हन ने फिल्मी स्टाइल में पहले कार रुकवाई और फिर प्रेमी संग फरार हो गई। रास्ते में कार सवार दुल्हे राजा पत्नी के इंतजार में बैठे रहे लेकिन जब वह नहीं आई तो वह बरातियों संग मायूस होकर घर लौट गये। वहीं यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।


बता दें कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी भटनी इलाके की एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद क्षेत्र के एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का जोरदार स्वागत किया। फिर हिन्दू रीति- रिवाज से सोमवार शाम ढ़ोल-नगाड़ों के साथ शादी संपन्न हुई। सारी रस्म अदा कर बधु पक्ष के लोगों ने दुल्हन को को ससुराल के लिए विदा किए। दुल्हन बनी युवती कार में सवार होकर दूल्हे के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद उसने गाड़ी रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह दूल्हे को इंतजार करने की बात कही। काफी समय तक दुल्हे राजा दुल्हन के इंतजार करते रहे लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी ते बराती दुल्हन को ढूंढने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। 


वहीं इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर लौट गया। इस बाबत एसओ भटनी श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Content Writer

Umakant yadav