चाकू की नोक पर किशोरी को बदमाश ने बनाया बंधक, बोला- कोई आगे आया तो कर दूंगा हत्या

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 12:49 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  दरअसल, एक युवक चाकू की नोक पर एक किशोरी को बंधक बना लिया। जिसके बाद हड़कंप मच गया। युवती को छुड़ाने के लिए आठ से दस लोगों ने युवक को घेर लिया। बदमाश लोगों को धमकी देने लगा कि किसी ने उसकी तरफ हाथ बढ़ाया तो किशोरी को मौत के घाट उतार दिया।  जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों आरोपी को समझाने का प्रयास किया। बाद में किसी तरह से आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को सौंप दिया।



जानिए क्या है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक अतरौली के गंगीरी चौराहे से तीन युवकों ने एक टेंपो सांकरा जाने के लिए बुक किया। टेंपो चालक को उन पर शक हुआ कि ये टेंपो को लूटने की फिराक में है। इस दौरान चालक ने रास्ते में ही टेंपो को राक करा लागों को इकठ्ठा कर लिया। आरोपी बदमाश अपने आप को घिरा देखकर भागने की फिराक में थे। दो बदमाश मौके से फरार हो गए। वहीं एक बदमाश बचने के लिए एक किशोरी को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। फिर किशोरी को जान से मारने की धमकी देने लगा।



 ग्रामीणों को समझाने के बावजूद भी किशोरी को जान से मारने की धमकी
किशोरी के बंधन बनाए जाने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने बदमाश को समझाया कि वह युवती को छोड़ दे लेकिन वह नहीं माना। वहीं खेत में काम कर रहे किसानों हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को पकड़ लिया।  फिर बदमाश के चंगुल से उसे मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से दो तमंचा और चाकू बरामद किया है। CO विकास चौधरी ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा। 

Content Writer

Ramkesh