UP में बड़ी वारदात! बदमाशों ने मां पर चाकू से किया हमला, 4 साल की मासूम को पानी के टैंक में डुबोकर मार डाला, दिल दहला देगी खौफनाक घटना

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 05:24 PM (IST)

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने चार साल की एक बच्ची को पानी की टंकी में फेंककर उसकी हत्या कर दी और उसकी मां को चाकू से प्रहार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि शाहपुर थाना क्षेत्र के बसीकला गांव में सोमवार देर रात घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने फिरदौस (40) को चाकू से प्रहार करके घायल कर दिया। हमले में उसके तीन बच्चों - साद (10), आयशा (8) और नवीदा (3) को भी चोटें आयीं। 

यह भी पढ़ें : Silver Price Crash: चांदी ऑल-टाइम हाई से ₹1.90 लाख सस्ती हुई, अभी और गिरेंगे दाम! जानें 1 kg सिल्वर का ताजा रेट

उन्होंने बताया कि फिरदौस की चार साल की बच्ची इशरा लापता हो गयी। पहले शक हुआ कि हमलावर उसे अगवा करके ले गये हैं मगर बाद में उसका शव पानी की टंकी में पाया गया। बदमाशों ने बच्ची को टंकी में फेंक दिया था। जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गयी। घटना के समय फिरदौस का पति इमरान घर में मौजूद नहीं था। मामले को आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान को हार का मजा चखाने के बाद आपस में ही लड़ बैठी Team India, इस क्रिकेटर का हुआ ऐसा बुरा हाल ..... 

UP Desk : कोलंबो में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-प्रोफाइल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान पर 61 रन की निर्णायक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर आठ चरण के लिए अपना स्थान मजबूत कर लिया, जबकि टूर्नामेंट इतिहास में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ में से आठवीं जीत हासिल की। ICC Men's T20 World Cup 2026 के तहत खेले गए इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने संतुलित प्रदर्शन किया ..... पढ़ें पूरी खबर.... 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static