मासूम पर सौतेली मां ने ढाया एेसा सितम, पढ़कर खून खौल उठेगा

punjabkesari.in Monday, Jul 24, 2017 - 03:15 PM (IST)

बलरामपुरः अक्सर अापने सौतेली मां के किस्से सुनें होंगे, जिसने आपको झखजोर कर रख दिया होगा। लेकिन यूपी के बलरामपुर में एक सौतेली मां की हैवानियत की दासतां सुन कर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इस मां ने दरिंदगी की सारें हदें पार करते हुए 7 साल की मासूम को बेरहमी से जला दिया। यहीं नहीं इस बेरहम मां पर बच्चों को भूखा रखने और नाली का गंदा पानी पीलाने का भी आरोप है। इस मां की इसी कठोरता से एक बच्ची की जान भी जा चुकी है।

जानिए पूरा मामला
दरअसल मामला थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के एक गांव का है। जहां एक सौतेली मां ने अपनी 7 साल की बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूस-ठूस कर मोमबत्ती से जला दिया। इस मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वो भूख से बिलख रही थी। जब उसकी मां ने उसे खाना नहीं दिया तो वो पड़ोसी से मांगने चली गई थी। इस बात से मां आग बबूला हो गई और उसने मासूम को मोमबत्ती से दाग दिया।

पड़ोसी से खाना मांगा तो सौतेली मां ने मोमबत्ती से दागा
इसी बीच पीड़ित बच्ची जैसे-तैसे अपनी जान बचाकर वहां से भागी। आनन-फानन में वहां मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस बीच बच्ची की नानी को इस बात की खबर लग गई। नानी ने सौतेली मां के खिलाफ पुलिस के पास मामला दर्ज कराया है और गिरफ्तारी की मांग की है।

अक्सर बच्चों को भूखा रखती थी, 1 की हुई मौत
बता दें कि यह सिलसिला पिछले काफी दिनों से चला आ रहा था। पीड़ित बच्चियों का कहना है कि उसकी सोतेली मा अक्सर कई-कई दिन तक उन्हें भूखा रखती थी। खाना पानी मांगने पर नाली का गन्दा पानी पिलाती थी। पीड़ित बच्चियो का कहना है कि कई दिन खाना पानी न मिलने की वजह से उनकी 4 वर्षीय बहन नाज़िया ने 2 दिन पहले ही दम तोड़ दिया था।

पिता इस हैवानियत से था बेखबर 
इन बच्चियों का पिता हैदराबाद में रहता है और मजदूरी करके अपना पेट पालता है। जिसकी करीब 18 साल पहले उसकी शादी इसी गांव की एक महिला से हुई थी। जिसके बाद दोंनो के 6 बच्चे हुए, जिसमें 4 लड़कियां और 2 लड़के है। करीब 3 साल पहले बच्चियों की मां की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद इन बच्चियों के पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। तब से ही यह महिला बच्चों पर कहर ढा रही थी।

नानी की तहरीर पर मामला दर्ज
फिलहाल पीड़िता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और नानी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरी की घटना में आरोपी महिला मौके से फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।