शरारती तत्वों ने गाय और सांड पर डाला तेजाब

punjabkesari.in Tuesday, Aug 22, 2017 - 02:14 PM (IST)

आगराः उत्तर प्रदेश में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां शरारती तत्वों ने  सांड और गाय पर तेजाब डाल दिया। जिससे करीब दो दर्जन गाय और सांड बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा और ना ही कोई स्वास्थ विभाग की टीम यहां पहुंची।

दरअसल मामला ताजगंज इलाके के गांव करवना का है। जहां कई दिनों से गांव में आवारा गाय और सांड घूम रहे थे। जिन पर किसी ने तेजाब डाल दिया। इस तेजाब कांड ने दो दर्जन से ज्यादा सांडो और गायों को बुरी तरह से घायल कर दिया है। वहीं इस घटना के बारे में जब हिंदूवादी संगठनों को जानकारी मिली तो पदाधिकारियों ने गांव की तरफ दौड़ लगा दी और घायल गाय और सांडो का उपचार शुरू करा दिया है।

वहीं हिंदूवादी संगठनों चेतावनी दी कि अगर गाय के ऊपर तेजाब डालने वाले को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो हिंदूवादी संगठन उग्र आंदोलन करेंगे।