OMG: इश्क का नशा ऐसा सिर पर चढ़ा कि 2 बच्चों की मां अपनी चाची को लेकर फरार हो गया भतीजा और फिर...

punjabkesari.in Friday, Jan 21, 2022 - 05:47 PM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक ऐसा प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है जो वाकई हैरान कर देने वाला है। दरअसल, दो बच्चों की मां अपने ही सगे भतीजे के साथ भाग गई है और दोनों बच्चों को भी अपने साथ ही लेकर गई है। वहीं, महिला के पति को इस बात की खबर जैसे ही लगी तो वह अपने भतीजे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

मामला जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि चाची और भतीजे में पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति मुंबई में काम करता था। जब वह मुंबई से वापस आया तो देखा कि घर खाली है। बीबी और बच्चे कोई नहीं है। आस-पास के लोगों ने उसे बताया कि उसकी पत्नी भतीजे के साथ ही भाग गई है।

जिसके बाद उसकी पड़ताल भी की गई मगर अब तक उसके ठिकाने का पता नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस इस मामले में शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। 

Content Writer

Imran