कोरोना संकट के बीच आए तूफान में ताजमहल के मुख्य गुम्बद की जालियां टूटकर गिरी

punjabkesari.in Saturday, May 30, 2020 - 04:28 PM (IST)

आगराः कोरोना संकट के बीच आए तूफान में ताजमहल के मुख्य गुंबद के प्लेटफॉर्म की जालियां के टूकड़े यमुना की ओर गिर गए। इसके अलावा पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट की ओर टर्न स्टाइल गेट के ऊपर लगे शेड भी गिर गये।

अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को आए तूफान में ताजमहल के मुख्य गुंबद की जालियों के कुछ पत्थर गिरे हैं। उन्होंने बताया कि स्मारक को हुए नुकसान को देखा जाएगा। अन्य स्मारकों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले 2018 में 11 अप्रैल को आए तूफान में शाहजहां और मुमताज महल की मोहब्ब्त के प्रतीक ताजमहल को भारी नुकसान पहुंचा थ। शाही दरवाजे का स्तंभ गिर गया था। कंगूरे कांच की मानिंद बिखर गए थे। उस वक्त 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से तूफान आया था। साथ में बारिश और ओले भी पड़े थे। रॉयल गेट पर लगा गुलदस्ता पिलर गिर गया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static