इलाहाबादी लड़कों का जोश-जुनून...स्कूटी से पहुंचे पैंगोंग झील, बारिश और दुर्गम पहाड़ियां भी न रोक सकीं

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 02:12 PM (IST)

प्रयागराज: कहते है अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है। ऐसा ही कर दिखाया है इलाहाबाद के दो छोरों ने। दिल को इससे ज्यादा राहत और खुशी देनेवाली बात क्या होगी?


हम बात कर रहे हैं प्रयागराज जिले के प्रीतम नगर कॉलोनी की एलआइजी स्कीम में रहने वाले सत्येंद्र प्रसाद वर्मा और उनके दोस्त की। ये दोनों लड़के जिसने स्कूटी से प्रयागराज से 2400 किलोमी. लद्दाख के पैंगोंग झील तक का सफर तय किया है। उनके इस सफर में कैसी मुसीबतें आईं और कैसे उन्होंने एक असंभव से लक्ष्य को पार किया। इसे लेकर एक बेहतरीन वीडियो तैयार किया गया है। जिसे पैंगोंग झील के पास से मोबाइल से शूट किया गया। उनका एक्साइटेमेंट से भरा वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं दोनों ने अपने स्कूटी की फोटो भी शेयर की है। पैंगोंग पहुंचने के बाद उनकी वीडियो की जो बातचीत है। उसे एक बार सुनिए उनके एक्साइटमेंट का अंदाजा लग जाएगा। वायरल फोटो में जो स्कूटी दिख रही है। उसका रजिस्ट्रेशन नंबर से पता लगाया गया तो पता चला कि वह इलाहाबादी लड़के है।


बता दें कि पैंगोंग झील हिमालय में स्थित है, जिसकी ऊंचाई धरातल से लगभग 4500 मीटर है। इस झील को पैंगोंगत्सो भी कहा जाता है। यह 134 किलोमीटर लंबी है और भारत के लद्दाख से तिब्बत पहुंचती है। इसका पानी सूरज की किरणों के साथ रंग बदलता है। प्रकृति की गोद में स्थित यह झील बेहद खूबसूरत है। इसका पानी इतना साफ है कि नीचे तलहटी तक चीजें दिखती हैं। हिमालयी क्षेत्र की यह एक मात्र झील है।

Content Writer

Umakant yadav