मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शामिल होने जा रही पिकअप पलटी, दुल्हन सहित आठ लोग घायल

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2022 - 07:11 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रही सवारियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान  दुल्हन सहित आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दोड़े। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से लोगों जिला स्थानीय अस्पताल पहुचाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन की हालत को गंभीर देखते हुए सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक गोल्हनपुर के नवोदय विद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन था, जिसमें दूल्हा सहित एक परिवार के लोग शामिल होने जा रही थे। राजगढ़ थाना क्षेत्र के तलरे गांव के पास सामने से आ रहे डंपर ट्रक को बचाने में पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे पिकअप में सवार लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static