यूपी उपचुनाव में आयुष मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी की प्रतिष्ठा  दांव पर लगी

punjabkesari.in Thursday, Oct 17, 2019 - 02:57 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव को लेकर जहां क्षेत्र में प्रत्याशी जोर आजमाइश कर रहे हैं तो वहीं प्रदेश सरकार के मंत्री भी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। प्रदेश के मंत्री हो या राष्ट्रीय स्तर के नेता या फिर अन्य प्रदेशों से आए पदाधिकारी हो। जिसे देखो वह मतदाताओं को लुभाने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री व उपचुनाव प्रभारी डॉक्टर धर्म सिंह सैनी की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। जिसके चलते उन्होंने पिछले 15 दिनों से गंगोह विधानसभा क्षेत्र में डेरा जमाया हुआ है।

 

सहारनपुर जनपद के गंगोह विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने बताया कि उनका प्रत्याशी चौधरी कीरत सिंह भारी मतों से जीतने जा रहा है। उनका कहना है कि उनकी टक्कर में कोई नहीं है और ना ही उनका किसी से मुकाबला है। अगर उनका मुकाबला किसी से है तो वह सिर्फ विकास है जो विकास करेगा उसी को जनता जनार्दन सिर पर ताज पहनाएगी। उन्होंने कांग्रेस, सपा और बसपा को दूसरे, तीसरे और चौथे नंबर की पार्टी बताया। उनका कहना है कि कांग्रेस, बसपा और सपा पार्टी दूसरे नंबर की लड़ाई लड़ रहे हैं।

 

उत्तर प्रदेश के आयुष मंत्री डॉ धर्मसिंह सैनी ने क्या कहा
पंजाब केसरी टीवी के संवाददाता से बात करते हुए आयुष मंत्री व चुनाव प्रभारी डॉक्टर धर्म सिंह सैनी ने नेशनल हाइवे 709 B को लेकर बताया कि डेढ़ साल पहले केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नेशनल हाईवे 709 B का शिलान्यास किया था। जिसका कार्य तीन चरणों में चल रहा है। इसका निर्माण शामली-सहारनपुर क्षेत्र में कुछ ही दिनों के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। सहारनपुर के चारों और विकास की गति तेजी से चल रही है और सहारनपुर को प्रगति की ओर ले जाना ह। कुछ ही दिनों में सहारनपुर का नक्शा बदल जाएगा और अब सहारनपुर प्रगति की ओर चल पड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static