रामगोपाल यादव बोले- सरकार के खिलाफ उमड़ा जन आकोश भाजपा को सत्ता से करेगा बेदखल
punjabkesari.in Friday, Feb 04, 2022 - 07:48 PM (IST)

इटावा: समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने दावा किया है कि सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ उमड़ा जन आकोश ने उत्तर प्रदेश के चुनाव को 1977 जैसा बना दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ पश्चिम से लेकर पूरब तक लोगों में जन आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा जनता समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करके योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी।
यादव इटावा मुख्यालय पर समाजवादी संवाद कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित के दौरान महासचिव उक्त बातें कही। उन्होंने कहा अखिलेश यादव के सामने कोई भी टिकने वाला नहीं है। उन्होंने गांव- गांव से भाजपा के नेता को लोग भगा रहे हैं। इससे साफ होता है कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश की सरकार बनेगी।