पीस पार्टी का उद्देश्य UP का विभाजन कर छोटे प्रदेशों का निर्माण करना हैः प्रवक्ता

punjabkesari.in Friday, Nov 20, 2020 - 04:46 PM (IST)

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में पीस पार्टी ने प्रेस वार्ता आयोजित की जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण मोर्चा  के कई पदाधिकारियों ने पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की प्रमुख तौर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश निर्माण मोर्चे के उपाध्यक्ष कर्नल सुधीर चौधरी अपने कई साथियों के साथ पीस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद वह बोले कि पीस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो पश्चिमी यूपी के रहने वाले लोगों के हितों का ध्यान रखती है। उन्होंने कहा कि पीस पार्टी का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश का विभाजन करके छोटे-छोटे प्रदेशों का निर्माण किया जाए जिसमें पश्चिमी प्रदेश पूर्वांचल बुंदेलखंड का निर्माण हो साथ ही प्रदेश में कानून व्यवस्था और प्रगति को बेहतर बनाया जाए इसके साथ ही महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही।

उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उनकी फसल का समय पर उचित दाम मिले और रोजगार मिले इसके लिए भी लगातार प्रयासरत है पीस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि पीस पार्टी उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में 250 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

Moulshree Tripathi