UP के दूसरे चरण की आठ लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान, इन दो VIP प्रत्याशियों की प्रतिष्ठ दाव पर

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 03:54 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पहले आठ चरण का चुनाव शकुशल सम्पन्न हो गया है। अब दूसरे चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को मतदान होगा। आइए आप को बताते हैं कि इस सीट पर 2019 में किसका कब्जा रहा है। इस आठ सीटों में 2 सीटें  VIP सीट मानीं  जा रही है। जिसमें मथुरा से हेमा मालिनी और मेरठ से अरुण गोविल उम्मीदवार है, हालांकि दोनो प्रत्याशी भाजपा से ही उम्मीदवार हैं। 

अमरोहा लोकसभा सीट 
अगर अमरोहा लोकसभा सीट की करें तो यह सीट बसपा के खाते में रही है, लेकिन इस सीट पर इस बार अलग ही समीकरण बन रहा है। क्योंकि इस पर बसपा ने दानिश अली को पार्टी से निकाल दिया है। दानिश अली इस बार इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी है। मायावती ने मुस्लिम बहुल क्षेत्र की वजह से यहां पर मुस्लिम प्रत्याशी मुजाहिद हुसैन को मैदान में उतार दिया है। जबकि यहां बीजेपी के कंवर सिंह तंवर को मैदान में उतारा है। अब देखना होगा कि बसपा इस सीट पर वापसी करती है या फिर इंडिया गठबंधन खेला करता है। 

मेरठ लोकसभा सीट 
मेरठ लोकसभा सीट की बात करें तो यह सीट 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। इस बार इस सीट पर भाजपा ने अरुण गोविल को मैदान में उतारा है। यह सीट इंडिया गठबंधन के समझोते के हिसाब से ये सीट सपा के खाते में गई है। सपा ने यहां पर सुनीता वर्मा को टिकट दिया है जबकि मायावती ने देवव्रत त्यागी को बसपा से उम्मीदवार बनाया है। हालांकि मायावती ने इस सीट पर लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है। अब देखना होगा कि मेरठ की जनता किसे अब चुनती है। 

बागपत लोकसभा सीट  
उत्तर प्रदेश की  80 लोकसभा सीटों में बागपत सीट जाटलैंड के नाम से मशहूर है। इस सीट पर 2019 और 2014 के आम चुनाव में BJP सांसद सत्यपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी। हालांकि इस सीट पर 2024 में समीकरण बदल गया है क्यों इस बार बीजेपी और RLD का गठबंधन होने के वजह से यह सीट जयंत के पास चली गई है। इस सीट पर RLD ने राजकुमार सांगवान को उम्मीदवार बनाया है। जबकि सपा ने मनोज चौधरी को मैदान में उतारा है। मायावती ने प्रवीण बैंसला को बसपा से उम्मीदवार बनाया है।

गाजियाबाद लोकसभा सीट
गाजियाबाद लोकसभा सीट की बात करे तो 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यहां पर जीत दर्ज की थी। सांसद जनरल वीके सिंह यहां से सांसद रहे, लेकिन इस बार पार्टी ने यहां से अतुल गर्ग को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में पार्टी के इस सीट पर वापसी करना बड़ी चुनौती होगी। वहीं इंडिया गठबंधन ने डाली शर्मा  ( CONG ) को उम्मीदवार बनाया है। जबकि मायावती ने नंद किसोर पुंडीर को मैदान में उतारा है। इस सीट पर भी देखने वाली बात होगी कि यहां पर कौन जीत दर्ज करता है। 

गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट 
यह सीट भी उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में एक है।  गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट गौतमबुद्धनगर सीट से बीजेपी ने लगातार दो बार सांसद रहे डॉ महेश शर्मा को फिर से टिकट दिया है. बसपा की ओर से राजेंद्र सोलंकी मैदान में हैं वहीं समाजवादी पार्टी ने इस सीट से महेन्द्र नागर को टिकट दिया है. तीनों प्रत्याशी अलग-अलग जातियों से हैं ऐसे में इस सीट पर लड़ाई दिलचस्प है। 

अलीगढ़ लोकसभा सीट
इस सीट पर बीजेपी ने वर्तमान सांसद सतीश कुमार पर विश्वास जता कर मैदान में उतारा है।  वह 2014 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था। BJP सांसद उर्वरक विभाग के सदस्य व रेल मंत्रालय की समिति के सदस्‍य भी रहे हैं। इंडिया गठबंधन यहां से जसवीर बाल्मीकी को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बसपा ने हेमबाबू धनगर को उम्मीदवार बनाया है। जब देखना होगा कि 2024 में इस सीट पर बीजेपी हैट्रिक लगाती है या फिर इस जीत को गठबंधन रोकने में सफल होगा। 

मथुरा लोकसभा सीट 
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में मथुरा VIP सीट मानी जाती है। इस सीट पर 1962 से 1977 तक कांग्रेस का वर्चस्व रहा था हालांकि, यह सीट लोकदल, जनता पार्टी व जनता दल जैसी पार्टियों के खाते में भी आती रही। इसके बाद 1991 से 2004 तक यहां BJP ने अपना परचम लहराया था। उसके बाद 2004-09 तक यहां कांग्रेस पार्टी दोबारा आई, लेकिन 2009 के बाद RLD ने इस सीट पर कब्जा कर लिया।  भाजपा ने इस सीट पर अभिनेत्री हेमा मालिनी को पार्टी ने 2014 में टिकट दिया और जीता दर्ज की। पार्टी ने 2019 में उन विश्वास जाताय और फिर टिकट दिया। उन्होंने इस सीट पर फिर वापसी की। वहीं इस सीट पर इंडिया गठबंधन ने मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया है। जबकि मायावती ने सुरेंद्र्र सिंह को उम्मीदवार बनाया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static