विपक्ष पर बरसे योगी, कहा- मुजफ्फरनगर दंगाइयों को लखनऊ बुलाकर किया जाता था सम्मानित

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 05:02 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ की सिवालखास में मतदाता कार्यक्रम को संबोधित किया।  इस दौरान सपा, बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इसे पहले की सरकार ने  मुजफ्फरनगर दंगाइयों को लखनऊ बुलाकर  सम्मानित करती थी।  सीएम ने कहा भाजपा से कुछ लोग भयभीत होकर प्रत्याशी बदल रहे है। मुजफ्फरनगर दंगाइयों  को प्रत्याशी बनाकर मंशा साफ कर दी है। योगी ने कहा आज मेरा मेरठ में दौरा नहीं था,लेकिन मैं अलग कार्यक्रम तयकर सिवालखास आया हूं।

युवाओं पर झूठे मुकदमे होते थे दर्ज 
उन्होंने कहा कि लोकसभा में मैं यहां आया था। 2017 के पहले क्या स्थिति थी सभी को पता है यहां हर तीसरे दिन दंगा होता था। जवानों पर झूठे मुकदमे लादे जाते थे किसान आत्महत्या करने को मजबूर था। बेटियों की सुरक्षा नही थी। उन्होंने कहा भाजपा ने 2017 में आने से पहले फैसला किया था किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा जो हमने कर दिखाय है। पीएम मोदी के नेतुत्व में प्रदेश के 2 करोड़ 54 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि प्रदान की जा रही है। भाजपा सत्ता में आने पर अवैध बूचड़खाने को बंद किया। बेटियों की सुरक्षा के लिए हमने छूट दी थी कि कोई भी बेटियों की तरफ आख उठाए तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। आज ऐसे आरोपी गले मे तख्ती डालकर थाने में घुम अपनी जान की भीख मांग रहा है।

लाल टोपी ही सुरक्षा के लिए खतरा
उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण ये नही की कौन विधायक बने महत्वपूर्ण ये की समाज की सुरक्षा कौन सरकार दे सकती है। उन्होंने कहा इनकी लाल टोपी ही सुरक्षा के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि इस लाल टोपी मतलब दंगा,राहजनी,किसानों की ट्यूबवेल मोटर चोरी करने से है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जा कहा कर दिखाय।  किसानों, नौजवानों, महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया है। आज मेरठ  रैपिड रेल देने जा रहे हैं,40 मिनट में दिल्ली पहुच जाएंगे। उन्होंन कहा पहले विकास का पैसा गरीबो का पैसा इत्र वाले मित्र के पास चला जाता था,जब हम लोगो को मां लक्ष्मी का आदेश हुआ तो हमने बुलडोज़र खड़े कर रखे थे,दीवारों से नोटों की गड्डियां निकलीं रही है। सीएम ने कहा कि हमने विकास के लिए किसी का चेहरा मत मजहब नही देखा,आवास शौचालय, राशन,बिजली सबको दी है।

डबल इंजन की सरकार में डबल डोज़ राशन
उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार में डबल डोज़ राशन मिल रहा है। हमारे नागरिकों की चिंता हमारी ही है। पहले नौकरियां निकलती थी तो ये दो लड़कों की जोड़ी एक लड़का चाचा भतीजा वसूली करने निकल पड़ते थे। पहले नौकरियों में छांट दिया जाता था। सैफई घराना उसपर हावी हो जाता था।  भाजप ने 5 लाख नौकरियां देने का कमा किया है।  1करोड़ 61 लाख नौजवानों को रोजगार दिया  यही विकास है,एक तरफ विकास है तो दूसरी तरफ माफ़िया की छाती और बुलडोज़र भी है। ये वही कर सकता है जिसके किये जज़्बा हो। सोच ईमानदार काम दमदार, दमदार यहीं है भाजपा सरकार। 

Content Writer

Ramkesh