लूटेरों ने सांसद संघमित्रा मौर्या के गले से लूटी चेन, विपक्ष ने योगी सरकार पर साधा निशाना

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 12:06 PM (IST)

लखनऊ: यूपी में आम जनता कितनी सुरक्षित रहेगी जब सुरक्षा के साथ चलने वाले व्यक्ति पर भी हाथ डालने से अपराधी नहीं घबराते। जिसका जीता-जागता उदाहरण लखनऊ में देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश की राजधानी में मंगलवार की रात करीब 9 बजे के आस-पास घूम रहे लुटेरों ने भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या के गले से चेन लूट ली। जो कि लुटेरों ने फन-माल के पास इस घटना को अंजाम दिया। हलांकि घटना को देखते ही पुलिस ने दौड़ाकर लुटेरों को दबोच लिया। लेकिन भाजपा सांसद के साथ हुई चेन लूट की घटना ने कहीं न कहीं कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। जिसके बाद घटना की जानकारी होने पर पक्ष-विपक्ष अपने-अपने तरीके से भाजपा सरकार पर तंज कस रहे हैं।

बता दें भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी है। साफ हैं कि राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री की सांसद बेटी के साथ लूट की घटना को अंजाम देने से जब लुटेरों को कोई खौफ नहीं है तो आम आदमी की हालत क्या हो सकती है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं।

विपक्ष ने योगी पर साधा निशाना
जिसके बाद समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव ने भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य के साथ लखनऊ में हुई चेन छिनैती की घटना को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा सरकार में महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं, भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या से लखनऊ में चेन स्नैचिंग की वारदात इसका उदाहरण है। जब महिला सांसद ही असुरक्षित हैं तो आम महिला के हाल का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है।

 

 

Ajay kumar