खत्म हुआ इंतजार: कल से रात में होगा चमकते ताज का दीदार

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2019 - 04:06 PM (IST)

आगराः शरद पूर्णिमा के दिन ताजमहल के दीदार का इंतजार देश दुनिया के पर्यटकों को हमेशा रहता है। यह इंतजार अब खत्म हो रहा है। पर्यटक कल शनिवार से लगातार रात में 4 दिन चमकते ताज का दीदार कर सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद साल 2004 से शरद पूर्णिमा के दो दिन पहले से दो दिन बाद तक रात में ताजमहल को देखने के लिए खोला जाता है। पूरे साल में यही 5 दिन होते हैं जब ताज को दर्शकों के लिए रात को भी खोला जाता है। इन 5 रातों में जब चंद्रमा की रोशनी ताज पर पड़ती है तो वो नजारा अद्भुत होता है। सिर्फ शुक्रवार जुम्मे की रात को ताज को दर्शकों के लिए नहीं खोला जाता।

इस बार शरद पूर्णिमा के पहले दो दिन का पहला दिन शुक्रवार यानि आज है। लिहाजा आज रात यह नहीं खुलेगा। इसके लिए टिकटों की बिक्री भी आज से शुरू हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Related News

static