डोली से पहले उठी अर्थी, सुसाइड नोट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

punjabkesari.in Sunday, Jan 12, 2020 - 02:07 PM (IST)

बहराइच: भले ही दहेज प्रथा के विरूद्ध सरकार ने कई सारे नियम वा कानून लागू किये हो लेकिन दहेज की सदियों पुरानी प्रथा रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसका शिकार माहिलाएं होती आ रही हैं। कहीं दहेज के लिए वह प्रताड़ित कि जाती हैं तो कभी-कभी शादी टूटने जैसी नौबत भी आ जाती है। ऐसा ही एक मामला बहराइच के गुलाम अलीपुरा से निकल कर सामने आया है। जहां शादी के लिए लड़के के घर वालों ने शादी के चंद दिन पहले शादी से इंकार कर दिया। शादी से इंकार का कारण यह था की दहेज मे मिल रही धनराशि उनको कम लग रही थी और कार उनको पसंद नही थी। लड़को के घर वालो की मांग थी के दहेज में मिल रही धन राशि की कीमत बढ़ाया जाये और अभी के मुकाबले और कीमती कार दी जाये। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो वो शादी नहीं करेंगे।

बता दें कि घर वालों पर बढ़ते दबाव को लड़की बर्दाश्त ना कर सकी और आखिर में उसने सुसाइड लेटर लिख कर अपनी जान दे दी। जिसके बाद से शहनाईयों वाले घर में मातम पसर गया। शादी से पहले इस तरहा से लड़की का फांसी के फंदे पर लटक कर जान देना बेहद चिंता का विषय बन गया। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में आग की तरहा फ़ैल गई। वहीं घर वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।

इस मामले मे लड़की के भाई का कहना है की मेरी छोटी बहन की शादी 16 फरवरी को तय हो गई थी। 1 अक्टूबर को उसकी सगाई भी हो गई लेकिन दहेज के खातिर मेरी बहन ने सुसाइड कर लिया। उन्होंने बताया की जिस लड़के से उनकी बहन की शादी लगी थी उसका नाम संजय कुमार है। जोकि भारतीय रेलवे में लोको पायलट की पोस्ट पर है। जानकारी मुताबिक इस समय उसकी नियुक्ति गाज़ियाबाद में है। उसकी बस यही मांग थी की मै भारत सरकार की नौकरी करता हूं 70 हज़ार तन्ख्वा पाता हूं और अगर आप इतना नहीं दे सकते हैं तो मै शादी नहीं कर सकता हूं। उसने मोबाइल फ़ोन पर मैसज के जरिये कहा की आई एम सॉरी सर मै शादी नहीं कर सकता हूं।

भाई ने बताया कि जब मै उससे बात करना चाहा तो उसने बार-बार मेरा फ़ोन काट दिया और नम्बर को ब्लैक लिस्ट कर दिया। फिर 30 दिसंबर की रात में उसने मैसज किया की मै आपकी बहन से अब शादी नहीं कर सकता। भाई के अनुसार उसने लडके को समझाने की लाख मिन्नते की लेकिन लड़का था की मानने को तैयार नहीं था। यहां तक उस लड़के ने अपनी होने वाली वाइफ को भी फ़ोन करके कह दिया की मै आपसे शादी नहीं कर पाऊंगा। बस इसी बात से आहत होकर लड़की ने मौत को गले लगा लिया और जाकर फांसी के फंदे पर लटक गई।

लड़की के बॉडी के पास से बरामद हुए सुसाइड लेटर मे लिखा है की मै D/O स्व  अपने होशो हवास में यह लेटर लिख रही हूं। मै अपने मान-समान के खिलाफ इतना बडा मज़ाक बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं। जो मेरे परिवार के साथ संजय कुमार ने किया है की हम शादी नहीं कर पायेंगे। शादी की सारी तैयारी हो जाने के बाद ये सब मुझसे बर्दाश्त नहीं हो रहा है। इसलिए मै अपना जीवन समाप्त कर रही हूं। मेरी मौत के ज़िम्मेदार सिर्फ और सिर्फ संजय कुमार हैं। हां इस दुनिया से जाने से पहले एक बात कहना चाहती हूं कि जो आपने मेरे साथ किया प्लीज किसी और की जिन्दगी के साथ मत करना। मै अपने पुरे परिवार से इतना बड़ा कदम उठाने के लिए माफी मांग रही हूं हो सके तो मुझे माफ कर देना खास कर मां और भाई। आपकी अर्चना परिवर्तित नाम आप सबसे फिर एक बार माफी मांग रही है आपकी और सिर्फ आपकी अर्चना।

आत्मा को झिन्झोल कर रख देने वाली यह दासता शायद आपके रौंगटे खड़े कर दे और आपको एक बार सोचने पर मजबूर कर दे की आखिर ऐसा क्यों होता है। किसी के परिवार के साथ और तब जब घर में शहनाईयो की गूंज हो और वह शहनाईयो की गूंज मातम में बदल जाए। खास कर तब जब वह लड़की बिन बाप की हो उसके पिता को भी गुज़रे एक वक़्त हो चुका हो तब किस हालात में होती है जिन्दगी इसका अन्दाजा लगाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन हो जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

Ajay kumar