सिपाही ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Thursday, Jun 24, 2021 - 11:10 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र में गुरुवार को एक सिपाही ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवेक विहार कॉलोनी में बीट सिपाही धीरज कुमार (31) ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह पिछली 19 जनवरी से भायला चौकी पर तैनात था। मृतक सिपाही बागपत जिले में छपरौली क्षेत्र के बदरखा गांव का निवासी था। पुलिस क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, फिर भी पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है। वह 2011 बैच का सिपाही था। बीट सिपाही के पास सर्विस रिवाल्वर होती है। 

Content Writer

Ramkesh