थाने में रात को सुनाई देने लगी बर्तन गिरने की आवाज,  डरे पुलिसकर्मियों ने जाकर देखा तो महिला सिपाही किसी से...

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2022 - 06:13 PM (IST)

बरेलीः शहर के एक थाने में रात को अचानक बर्तन गिरने लगे। बर्तन गिरने की आवाज सुनकर थाने में तैनात पुलिस कर्मी हैरान रह गए। जब पुलिस कर्मियों ने जाकर देखा तो मामला कुछ और ही निकला। इसके बाद इंस्पेक्टर से शिकायत हुई, लेकिन वह शांत होकर बैठ गए।

शहर के एक थाने में रात 12 बजे डरावना माहौल बन गया। थाने में रात को 12 बजे बर्तन गिरने की आवाजें आने लगी। पहरे पर तैनात होमगार्ड ने यह जानकारी साथियों को दी। तक सभी चुपके से उस ओर गए जहां बर्तन गिर रहे थे। जिस कमरे से बर्तन गिर रहे थे। उससे रोने की आवाज आ रही थी। फोन पर एक महिला सिपाही किसी से रो रोकर कुछ कह रही थी। पुलिस कर्मियों की माने तो महिला सिपाही किसी से रो रोकर शादी करने की बात कर रही थी।

दरअसल इस महिला सिपाही और इंस्पेक्टर के बीच प्रेम प्रसंग के चर्चे आम हैं। बताते हैं कि गैर जनपद में तैनात इंस्पेक्टर महिला सिपाही की सिफारिश हर नए इंस्पेक्टर से करते हैं। पुलिस कर्मियों ने बताया कि थाने में सबसे अधिक अवकाश इसी महिला सिपाही को मिलते हैं।

Content Writer

Ajay kumar