सपा सरकार ने को-आपरेटिव सेक्टर को बना दिया था लूट का अड्डाः ब्रजेश पाठक

punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 06:21 PM (IST)

लखनऊः उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया है कि पूर्व की सपा सरकार ने को-आपरेटिव सेक्टर को लूट का अड्डा बना दिया था। इस सेक्टर को दुधारू गाय समझ लिया गया था, लेकिन भाजपा सरकार में को-आपरेटिव सेक्टर वट वृक्ष का रूप ले रहा है। अब वह जमाना गया जब यहां भ्रष्टाचार होता था। मौजूदा समय में को-आपरेटिव सेक्टर देश की हर संस्था से मुकाबला करने के तैयार है।

उपमुख्यमंत्री सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 69 वें अखिल भारतीय सहकारी सप्ताह के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जेम पोर्टल की चर्चा करते हुए कहा कि पहले खरीद में बहुत घोटाला था। अब सरकार ने ई-मार्केट खोल दिया है, पारदर्शी तरीके से खरीद की व्यवस्था की गई है।

योगीराज में कानून हो रहा और मजबूत
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि मैनपुरी सीट पर कमल चुनाव चिन्ह चुनाव लड़ रहा है। हमारे पार्टी कार्यकर्ता चुनाव में जीत के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। भाजपा सभी सीटों पर प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी। इस दौरान कानून व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में क्राइम एक चुनौती है। हम उसको समाप्त कर रहे है। योगीराज में कानून और मजबूत हो रहा है।

Content Writer

Ajay kumar