सपाइयों ने ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र को किया याद, 2022 में सरकार बनाने के लिए उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

punjabkesari.in Friday, Jan 22, 2021 - 07:08 PM (IST)

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने छोटे लोहिया के नाम से विख्यात रहे समाजवादी विचारधारा के दृढ़समर्थक और पार्टी के वरिष्ठ नेता प़ं जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। पार्टी कार्यालय पर समाजवादी विचारक प़ं जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि जिलाध्यक्ष महेश कश्यप की अध्यक्षता मे मनाई गई जिसमें वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेकर 2022 में समाजवादी पार्टी सरकार बनाने की रूप रेखा बनाई और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गयी। 

जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनेश्वर मिश्र जहाँ अन्याय होते दिखा विरोध में खड़े हो जाते। समाजवादी आंदोलनों में वह बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे उनकी सक्रियता और कार्य करने के जोश को देखते हुए उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता था। उनके मन में गरीब, कमजोर और पीड़ितों के लिए करुणा थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील कि छोटे लोहिया के आदर्शों पर चलकर ही 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाई जा सकती है। ऐसे में उनके बताए रास्ते पर चलें और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अजय सूद, जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिहं वीरू भैया, के के सिंह यादव, पं सत्य प्रकाश तिवारी, अभिनन्दन जैन, पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी, अरविंद नागिल, विजय चौरिया, मेजर विजय चौरिया, डॉ़ अभिषेक सोनी ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन आरिफ खान ने तथा आभार पं सतेन्द्रपुरी गोस्वामी ने व्यक्त किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static