एक तरफा प्यार के चलते पागल प्रेमी ने दी छात्रा को दर्दनाक सजा

punjabkesari.in Sunday, Feb 19, 2017 - 06:12 PM (IST)

इलाहाबादः यूपी के इलाहाबाद जिले में एक सिरफिरे आशिक के कारनामे ने दहशत का माहौल बना दिया है। आरोपी ने एक तरफा प्यार के चलते स्कूल जाती एक लड़की पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद उसने अपने-आप को पुलिस के हवाले भी कर दिया है। वहीं, गंभीर रूप से घायल छात्रा को हॉस्प‍िटल में भर्ती करवाया गया है।

एक तरफा प्यार के चलते हुई बारदात
जानकारी के अनुसार पीड़िता 9वीं कक्षा की छात्रा है। वह रोज की तरह अपने स्कूल को जा रही थी। घर से करीब 200 मीटर दूर ही पहुंची थी कि तभी पास में रहने वाले एक युवक जानिब ने छात्रा को रोक लिया। इस सिरफिरे आशिक ने पीड़िता को कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है। छात्रा के मना करने पर उसने उसका हाथ पकड़ लिया।
लेकिन छात्रा ने डांटते हुए अपना हाथ उससे छुड़वा लिया। इसके बाद दोनों में 1 मिनट तक नोकझोंक होती रही और इसी बीच गुस्से में आए आरोपी जानिब ने पीड़िता पर चाकू से हमला करना शुरु कर दिया।
आरोपी ने पहला वार पीड़िता के गले पर किया। जब छात्रा लहूलुहान होकर गिर गई, तब उसने पीड़िता के पीठ और हाथ पर करीब 10 बार वार किए।
छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। यह देख आरोपी जानिब मौके से फरार हो गया। लेकिन जाते-जाते इस सिरफिरे आशिक ने धमकी देते हुए कहा कि मेरे प्यार को अगर ठुकराया, तो फिर से हमला करूंगा।

घटना के बाद किया आत्म-स्मर्पण
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जानिब चाकू लेकर सीधे पुलिस चौकी पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। घायल छात्रा की बड़ी बहन ने कहा कि आरोपी जानिब रोज फोन करता था और बहन से बात करवाने को कहता था। उसे कई बार मना किया, घरवालों से भी शि‍कायत की, लेकिन वो नहीं माना। नंबर भी चेंज किया, लेकिन फिर से उसे नया नंबर पता चल गया।

जानिए क्या कहना है आरोपी का
पुलिस ने मामले सम्बन्धी जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी जानिब पिछले दो साल से पीड़िता से प्यार करता है। आरोपी ने  अपने ब्यान में कहा कि पिछले 3 महीने से पीड़िता  ने उससे बात करना बंद कर दिया था। इसी गुस्से में उसने हमला कर दिया। फिलहाल आरोपी जानिब पुलिस कस्टडी में है।