''गालीबाज'' श्रीकांत त्यागी की बढ़ी मुसीबत, अब इनकम टैक्स कर सकता है कार्रवाई

punjabkesari.in Wednesday, Aug 10, 2022 - 05:55 PM (IST)

नोएडा: महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोप में 'गालीबाज' श्रीकांत त्यागी के लिए एक और मुश्किल बढ़ गई है। अब इनकम टैक्स विभाग भी श्रीकांत त्यागी के पीछे पड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी ने 2022-23 में 4,53,000 रुपये इनकम टैक्स रिटर्न भरा है और उनकी पत्नी ने भी रेंटल प्रॉपर्टी से आईटीआर फाइल की है।आरोपी त्यागी ने जितनी संपत्ति अर्जित की है, उस अनुपात में इनकम टैक्स काफ़ी कम भरा गया है। अब इनकम टैक्स की नजर श्रीकांत त्यागी पर है। इनकम टैक्स श्रीकांत त्यागी के खिलाफ रेड कर सकती है।

बता दें कि कुछ दिन पहले श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में एक महिला से बदसलूकी की थी। इसी बदसलूकी की वजह से वह पुलिस की नजर में आ गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिकाॅर्ड खंगाले तो पता चला कि श्रीकांत त्यागी ने ओमैक्स सोसाइटी में अपने घर के पीछे करीब 200 यार्ड में अवैध कब्ज़ा कर पक्का निर्माण करवा रखा था। प्रशासन ने ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में स्थित श्रीकांत त्यागी के घर के बाहर के अवैध कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया है। इसके साथ ही उसकी संपत्ति को भी कुर्क कर दिया। वहीं, बीते 6 दिनों से श्रीकांत त्यागी को पुलिस तलाश रही थी। अब वह पुलिस के हथकंडे चढ़ गया है।

 यूपी पुलिस ने बीते मंगलवार को श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत त्यागी को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गालीबाज नेता से गैंगेस्टर बने श्रीकांत त्यागी की आपराधिक कड़ियां पुलिस जोड़ने में लगी है, ताकि कोर्ट में उसके खिलाफ मजबूती से पक्ष रखा जा सके। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static