रसोई गैस एजेंसियों के बीच उमड़ी भीड़ पर यूपी सरकार सख्त, कालाबाजारी और अफवाह फैलाने वाले पर कार्रवाई के दिए निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Mar 11, 2026 - 06:30 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में उपभोक्ताओं की रसोई गैस एजेंसियों के बाहर उमड़ती भीड़ के बीच राज्य सरकार ने पेट्रोल, डीज़ल और रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी अफवाहों और संभावित कालाबाजारी से निपटने के लिए कमर कस ली है। 

PunjabKesari

नोएडा से गोरखपुर तक छापे मारी 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूरे राज्य में कड़ी निगरानी और कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग की टीम ने तेल और रसोई गैस की जमाखोरी एवं कालाबाजारी को रोकने के लिए नोएडा से गोरखपुर तक जगह-जगह छापे मारे। 

PunjabKesari
रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लगी लंबी कतारें
अधिकारियों ने कहा कि मजिस्ट्रेट और प्रवर्तन दल गौतम बुद्ध नगर समेत विभिन्न जिलों में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों पर सघन निरीक्षण कर रही है ताकि इन चीजों की कालाबाजारी न हो सके। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के कई हिस्सों से रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए बेचैन घरेलू उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी गईं। 

PunjabKesari

 उपभोक्ताओं को घबराने की कोई जरूरत नहीं है 
कुछ लोगों ने कहा कि वे सिलेंडर पाने के लिए कई घंटों से इंतजार कर रहे थे। यहां कैसरबाग समेत शहर के कुछ स्थानों पर कुछ गैस एजेंसियों के बाहर रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और हालात पर नजर रखी जा रही है। 

PunjabKesari

राज्य सरकार की प्राथमिकता में उपभोक्ताओं की सुविधा
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "घबराने की कोई जरूरत नहीं है। उपभोक्ताओं की सुविधा राज्य सरकार की प्राथमिकता है। अगर कोई व्यक्ति तेल या गैस की कालाबाजारी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी।" 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static