डॉक्टर पर भड़कीं महिला आयोग की उपाध्यक्ष, कहा- वाहियाद महिला, भाषा शैली बदल वरना यहीं पिटेंगी

punjabkesari.in Tuesday, Jun 04, 2019 - 05:28 PM (IST)

मेरठः यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने जिला अस्पताल की एक डॉक्टर किरण सिंह को पीटने की धमकी दी। दरअसल, सुषमा एक मरीज के रिश्तेदार की शिकायत पर डॉक्टर किरण के पास पहुंची। जिसके बाद दोनों में काफी बहस हुई। कैमरे के सामने सुषमा सिंह ने महिला डॉक्टर से कहा, 'क्या आप अपनी जुबान बंद कर सकती हैं? ये तो बहुत बदतमीज, वाहियाद महिला हैं। आप इनको बोलें भाषा शैली बदलें वरना यहीं पिटेंगी।'

बताया जा रहा है कि मरीज के रिश्तेदार ने सुषमा से शिकायत की थी कि डॉक्टर किरण ने बिना जानकारी दिए उनकी महिला मरीज का ऑपरेशन कर दिया। इसके बाद सुषमा ने डॉक्टर किरण को धमकाया और उन्हें पीटने की धमकी भी दी। वहीं जब सुषमा किनण को धमका रही थीं, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो साफ तौर पर देखा जा रहा है कि सुषमा सिंह महिला डॉक्टर को बदतमीज कहती है। इतना ही नहीं डॉ.किरण को ऊंची आवाज में बात न करने के लिए धमकाती भी हैं। इस दौरान सुषमा सिंह ने किरण की बर्खास्त का लेटर बनाने के लिए संबंधित अधिकारी को तलब करने तक की भी बात कही।

Tamanna Bhardwaj