‘योगी जी मैं जिंदा हूं’ की पीड़िता लगा रही गुहार, जानिए वजह

punjabkesari.in Friday, Dec 15, 2017 - 07:57 PM (IST)

आगराः ताजनगरी आगरा में विकास भवन पर शुक्रवार को एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। जहां एक महिला खुद को जिंदा बताने की कोशिश कर रही है। वहीं महिला का कहना है कि 1 साल पहले सौतेली बेटियों ने अधिकारियों से मिल कर उसको कागजों में मृत घोषित करवा दिया है।

जानकारी के अनुसार महिला 1 साल से अधिकारियों के चक्कर काटकर थक-हार ‌चुकी है। जिससे आहत होकर पीड़िता ने सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाई हैं।  विकास भवन के सामने प्रदर्शन कर रहीं 70 साल रामबेटी ने बताया कि एक साल पहले सौतेली बेटियों ने अधिकारियों से मिली-भगत कर उसको कागजों में मृत घोषित करवा दिया है।

वहीं जिले के सभी अधिकारियों की चौखट पर अपने को जिंदा होने का सबूत दे रही हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। पीड़िता ने बताया कि उसके गांव में बिट्टो नाम की महिला की मौत हो गई थी। इस पर सौतेली बेटियों ने जमीन हड़पने के लिए उसका प्रयोग कर मुझे मृत घोषित करवा दिया। पीड़िता ने बताया‌ कि परिवार रजिस्टर में भी केवल उन्हीं का नाम दर्ज है। यह सब कुछ उसकी सारी संपत्ति हड़पने के लिए किया गया है।