रामपुर में पहली बार मिली जीत BJP सरकार पर विश्वास का प्रतीक: चौधरी

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 09:13 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि रामपुर में पहली बार पार्टी को मिली जीत ‘सबका साथ सबका विकास' के सरकार के संकल्प पर जनता की मुहर है।मैनपुरी लोकसभा तथा रामपुर व खतौली उपचुनावों के परिणाम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के रामपुर विधानसभा उपचुनाव में आजादी के बाद पहली बार भाजपा को विजय मिली है। यह विजय पार्टी की सबका साथ सबका विश्वास और सबका प्रयास की नीति पर जनता की मुहर है। पार्टी प्रत्याशी आकाश सक्सेना को विजय का आशीर्वाद देने के लिए रामपुर की जनता का आभार व्यक्त करता हूं।       

चौधरी ने कहा कि कि मैनपुरी लोकसभा और खतौली विधानसभा के उपचुनाव के परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहे है। हम जनादेश का सम्मान करते है। मैनपुरी में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के बडे़ कद व व्यक्तित्व का लाभ सपा प्रत्याशी को मिला है। मै श्रीमती डिंपल यादव को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि हम जनादेश का सम्मान करते हैं और जहां परिणाम हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आए है वहां की समीक्षा करते हुए हम आगे की योजना बनायेगे।

चौधरी ने गुजरात विधानसभा के चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड विजय के लिए जनता और समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विराट विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के जनकल्याण के संकल्प एवं सुशासन की जीत है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static