कान्हा की नगरी की बेटी इकरा ने जापान में किया कमाल, पावर लिफ्टिंग में जीता गोल्ड मेडल

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 11:30 AM (IST)

मथुरा: कान्हा की नगरी की बेटी ने जापान में सफलता का परचम लहराया है। वह भी उस खेल में जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में लड़कियों का जाना लगभग प्रतिबंधित रहा है। गोवर्धन के नीमगांव की रहने वाली पावर लिफ्टर इकरा बानो ने पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इकरा बोनो की सफलता पर गणेशरा स्टेडियम में जश्न का माहौल है। साथी खिलाड़ी और कोच तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी ने इकरा बानो को उसकी इस सफलता पर बधाई दी है।

इकरा बानो ने जापान के टोक्यो में हुई पावर लिफ्टिंग अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 52 किलोग्राम भार में 5वां स्थान प्राप्त किया है। यह प्रतियोगिता जापान के टोक्या में 23 मई को संपन्न हुई। इससे पूर्व भी इकरा बानो कई पदक जीत चुकी है। इकरा के पिता नवाब अली किसान हैं। इकरा ने गनेशरा स्टेडियम मथुरा में कोच आस्मां अली की देखरेख में अभ्यास किया। इकरा स्नातक की पढ़ाई कर रही है। उसने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया। बेटी की कामयाबी पर परिवार में खुशी का माहौल है।

Anil Kapoor