हवस के पुजारी को ग्रामीणों ने दी एेसी सजा, सारी उम्र रहेगी याद

punjabkesari.in Friday, Sep 08, 2017 - 04:38 PM (IST)

रामपुरः यूपी में हवस के पुजारी को महिला के साथ छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। जिस पर ग्रामीणों ने उसे अच्छा सबक सिखाया। ताजा मामला रामपुर का है। जहां पर एक गांव में बुरी नियत से महिला को दबोचने पर आरोपी युवक को ग्रामीणों ने मुंह काला कर पूरे गांव में घुमाया।

जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली शाहबाद क्षेत्र के एक गांव का है। जहां गोबर डालने गई महिला को गांव के ही एक व्यक्ति ने बुरी नियत से दबोचकर उसके साथ छेड़छानी करनी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आरोपी युवक महिला को छोड़कर भाग गया।

पीड़ित महिला ने घर जाकर अपने साथ हुई घटना की सारी जानकारी अपने पति को दी। पति ने गांव वालों के साथ मिलकर आरोपी युवक को ढूंढ कर उसकी जमकर पिटाई की। उसका मुंह काला किया और गले में चप्पलों की माला पहनाकर पूरे क्षेत्र में घुमाया। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

एएसपी सुधा सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की 
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।