गोरखपुर में महादेव झारखंडी मंदिर की गिरी दीवार, एक मजदूर की हुई मौत, एक घायल

punjabkesari.in Saturday, Nov 05, 2022 - 05:07 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां पर स्थित एक महादेव झारखंडी मंदिर की निर्माणाधीन दीवार गिर गई, जिसके मलबे के नीचे दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। जब एक अन्य मजदूर घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण कर मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल मजदूर को अस्पताल भेज दिया।

बता दें कि यह घटना जिले के कैंट इलाके के कूड़ाघाट स्थित शिव मंदिर यानी महादेव झारखंडी मंदिर की है। मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर की एक दीवार शनिवार सुबह से बन रही थी। दीवार के पीछे गड्डा खोदा जा रहा था। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान दोपहर 12 बजे वहां काम कर रहे 50 वर्षीय मजदूर छोटेलाल पासवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा मजदूर 35 वर्षीय छोटेलाल पुत्र नगीना निवासी सुकरौली जिला कुशीनगर घायल हो गया। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

शव का पोस्टमार्टम कराने में लगी पुलिस
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने के प्रयास में जुटी है। उधर मौत की खबर सुनकर मृत मजदूर छोटेलाल के घर की महिलाएं रोने लगीं। मृतक छोटेलाल चौरीचौरा के महिया गांव का रहने वाला था। वह कूड़ाघाट के शिवपुर स्थित बगिया में अपने ससुराल में रहता था। जहां उनकी पत्नी विमला और एकलौता बेटा अमर भी रहता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static