रिमझिम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत

punjabkesari.in Thursday, Jun 30, 2022 - 12:42 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रिमझिम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रहा है। लेकिन शहर में की गलियों में बारिश  के जमे पानी ने नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। चारो तरफ जल ही जल नजर आ रहा है। जमे पानी  को देखकर लोगों का कहना है कि नगर निगम ने मानसून आने से पहले कोई तैयारी नहीं कि जिससे गलियों में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसी ही बारिश जुलाई के पहले हफ्ते तक होती रहेगी। तापमान भी सामान्य यानी 27 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वांचल में एंट्री करने के बाद मानसून ज्यादा सक्रिय है।

PunjabKesari

पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में अब तक 10 10.1 मिलीमीटर बारिश बीते 24 घंटे में हुई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों की बात करें, तो वहां 1.1 मिलीमीटर बारिश हुई है।। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सामान्य औसत तापमान है। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत दर्ज की गई।अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि आज आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static