महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 03:58 PM (IST)

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में उस समय हड़कंप गया जब एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद को फांसी लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के समय महिला का पति गणेश पूजा के भंडारे में गया हुआ था। सुबह जब उसके पति ने घर का दरवाजा खोला घटना की जानकारी हुई। मामले की जानकारी पुलिस दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम में लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा फैल गया।
 


पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि तरियारी गांव निवासी मनोज पाल का विवाह 12 साल पहले लाइन बाजार थाना क्षेत्र के परियावा में सरोजा पाल (29) से हुआ था। शादी के दस साल बाद दंपत्ति के जुड़वां बच्चे तनवेश और तन्वी का जन्म हुआ था। दोनों की उम्र 10 माह थी। मनोज मुम्बई रहकर प्राइवेट इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। दो माह पूर्व मनोज अपनी पत्नी सरोजा के साथ को मुम्बई से घर आ गया।



उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव में गणेश पूजा का भंडारा था, जिसमें वह गया था। जहां रात में रुक गया। शनिवार सुबह छह बजे वह घर आया तो दरवाजा अन्दर से बन्द था। अनहोनी की आशंका से उसने स्वजनों की मदद से दरवाजा खोला तो देखा कि सरोजा गाटर के हुक से गमछे के सहारे फांसी पर लटकी हुई थी और दोनों बच्चे को मृत पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) गौरव शर्मा, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और स्वजनों एवं पति से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मां ने बच्चों को गला दबाकर मार दिया उसके बाद खुद फांसी पर लटक गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Content Writer

Ramkesh