छेड़छाड़ का विरोध करना युवती को पड़ा भारी, मनचलों ने तोड़ द‍िए हाथ-पैर

punjabkesari.in Sunday, Nov 05, 2017 - 11:17 AM (IST)

बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश में छेड़छाड़ की घटनाएं खत्म हाेने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जिसकी वजह से आए दिन मारपीट आैर खून खराबे की घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी तरह का एक आैर मामला बुलंदशहर से सामने आया है। जहां एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया।

जानिए क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक मामला जिले के खुर्जा नगर थानाक्षेत्र का है। जहां परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमारी बेटी को मनचले पिछले एक महीने से परेशान कर रहे थे। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में भी की थी, लेक‍िन पुल‍िस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी
वहीं जब शनिवार की सुबह वो घर से निकली तो मनचलों ने सरेराह छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो मनचलों ने लाठी-डंडों और हॉकी से उसकी जमकर प‍िटाई कर दी। गंभीर हालत में उसे ज‍िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थ‍ित‍ि ये है क‍ि पीड़िता व्हीलचेयर के ब‍िना एक कदम भी नहीं चल पा रही है।

पीड़िता ने लगाए पुलिस पर आरोप
पीड़‍िता का आरोप है क‍ि पुल‍िस श‍िकायत के बाद भी मनचलों से पैसे ले देकर उन्हें छोड़ देती है। जिससे उनके हौंसले और भी बुलंद हो जाते हैं। जिसके चलते वो एेसी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं।

4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि युवती से छेड़छाड़ और मारपीट करने वाले 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़‍िता ने कोई तहरीर नहीं दी, अगर दी होती तो कार्रवाई जरूर होती।