महिला ने पति और बच्चों को रास्ते से हटाने के लिए रची खौफनाक साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर पहले दिया जहर; फिर किया ये हाल

punjabkesari.in Saturday, Jul 05, 2025 - 12:58 PM (IST)

Up News: उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला ने मां के रिश्ते को शर्मसार कर दिया। उसने अपने प्रेमी के लिए अपने पति और मासूम बच्चों को मारने की कोशिश की। महिला प्रेमी के साथ मिलकर पति और दोनों मासूम बच्चों को मारने का प्लान बना चुकी थी। इसी के तहत उसने बच्चों और अपने पति को जहर दे दिया। इस मामले में पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी पर केस दर्ज किया है।

दूध में मिलाकर पिलाया जहर 
जानकारी के मुताबिक, बहजोई थाना क्षेत्र के रहने वाले गोपाल मिश्रा ने पुलिस से शिकायत कर अपनी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि उसकी पत्नी का आशुतोष नाम के युवक से अफेयर चल रहा है। पत्नी उसी के साथ रहना चाहती है। इसी के चलते उसने पति और दो मासूम बच्चों को मारने का प्लान बनाया। उसने दूध में जहर मिलाकर बच्चों और पति को पिला दिया। लेकिन, सौभाग्य से परिवार के सभी सदस्य बच गए।

बच जाने पर फिर बनाया मारने का खौफनाक प्लान
पुलिस को मिली शिकायत के मुताबिक, महिला और उसके प्रेमी ने 30 जून की रात को गोपाल और उसके दो बच्चों को दूध में मिलाकर जहर दे दिया। लेकिन, तीनों बच गए। इसके बाद दोनों ने मिलकर दूसरा प्लान बनाया। दोनों ने 2 और 3 जुलाई की दरम्यानी रात दूसरी कोशिश की। जब गोपाल सो रहा था, तब नैना और आशुतोष ने उस पर चाकू से हमला किया। गोपाल किसी तरह बच निकला और शोर मचाया, जिससे आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static