महिला को प्रेमी संग रंगरेलियां मनाते पड़ोसियों ने पकड़ा, प्रेमी को जमकर पीटा फिर...

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2022 - 02:24 PM (IST)

संत कबीर नगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले से प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है, हैरान कर देने वाली बात है कि प्रेमिका और प्रेमी दोनों शादी शुदा है। दरअसल, बीती रात प्रेमिका से मिलने प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। इस बात की जानकारी पड़ोसियों को लग गई। पड़ोसियों ने प्रेमी जोड़े को रंगे हाथ पकड़ लिया।  उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो को थाने लेकर पहुंच गई। जब इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वाले को हुई तो वो भी थाने पहुंचे। काफी समझाने बुझाने के बाद भी दोनो एक साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। उसके बाद पुलिस ने थाने में पंचायत कराई फिर दोनों एक दूसरे से अलग रहने को राजी हो गए।



जानकारी के मुताबिक मामला संतकबीर नगर जिले का बताया जा रहा है। जहां पर एक युवक ट्रक चलाता है,उसका दोस्त भी ट्रक ड्रइवर है। इस बीच दोनो का एक दूसरे के घर आना जाना रहता था। इसी बीच दोस्त की बहन को उसके दोस्त ने अपने प्रेम जाल में फसा लिया। दोनो की फोन पर बराबर बात होती रही इसी बीच उसकी शादी हो गई। युवती अपने ससुराल चल गई। उसके बाद भी दोनो का प्रेम प्रसंग चलता रहा। इसी बीच उसका प्रेमी ससुराल मिलने के लिए पहुंच गया। बीती रात में प्रेमी-प्रेमिका रंगरलिया मना रहे थे। इसकी भनक पड़ोसियों को हो गई, जिसके बाद विवाहिता के पड़ोसी पहुंचे और महिला और प्रेमी की पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेमिका थाने में प्रेमी के साथ रहने की जिद करने लगी। काफी समझाने के बाद दोनों अलग-अलग रहने को राजी हुए।



पुलिस ने बताया कि विवाहिता का पति रोजी रोटी की तलाश में कही बाहर रहता है।  महिला को उसके पड़ोसियों ने उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया, उसके बाद डायल 112 पर इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची ने प्रेमी को पकड़ कर थाने लेकर पहुंची काफी देर तक दोनो को परिजनों ने समझा बुझाकर अपने अपने घर भेज दिया। 

Content Writer

Ramkesh