ससुराल जा रही महिला ने बच्चे के साथ नहर में लगाई छलांग, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Sunday, Dec 17, 2017 - 10:09 AM (IST)

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अचानक 2 साल के बेटे के साथ नहर में छलांग लगा दी। वहीं इस घटना के बाद महिला का पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बच्चे के शव को बरामद कर ल‍िया है, जबक‍ि मह‍िला की तलाश अभी भी जारी है।

जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बंडा थानाक्षेत्र स्थ‍ित दोहना गांव की है। जहां की रहने वाली सर‍िता यादव ने बताया कि उसकी बेटी सरोजा की शादी 5 साल पहले बरेली के रहने वाले रव‍िंद्र यादव से हुई थी। कुछ द‍िन पहले बेटी मायके आई थी। उसका पत‍ि रव‍िंद्र उसकी व‍िदाई कराने आया था। शन‍िवार को 2 साल के बच्चे के साथ दोनों बाइक से घर जाने के ल‍िए न‍िकले थे। इसी बीच सूचना म‍िली कि‍ सरोजा ने बेटे के साथ पुल‍ से नहर में छलांग लगा दी है।

वहीं इस मामले में एसओ आरिफ खान का कहना है कि नहर में महिला ने बच्चे के साथ छलांग लगाई है। बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। महिला की तलाश में गोताखोरों को लगाया गया है। महिला ने छलांग क्यों लगाई? अभी इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुल‍िस ने शव को पोस्टमॉर्टम के ल‍िए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।