बाइक टकराने पर युवक ने चाकू से किया वार, युवक की उंगलियां कटी... बाप और बेटे गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Dec 06, 2022 - 02:34 PM (IST)

आगरा (मानवेन्द्र) : उत्तर प्रदेश में आजकल अपराधियों के हौसले बहुत ज्यादा बुलंद है। बीती रात दो बाइक की टक्कर होने पर युवक ने चाकू मार युवक को घायल कर दिया। पीड़ितों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।   

रांग साइड से गाड़ी चलने पर डांटा तो पिता ने किया हमला 
प्राप्त जानकारी के अनुसार महादेव गली मोती कटरा निवासी अंकित और उनका भाई रोहित कैटरिंग का काम करते हैं। सोमवार की रात में  वह मैरिज होम में कारीगरों को खाना बनाने का सामान देने गए थे। जिसके बाद वह बाइक से वापस अपने घर आ रहे थे। तभी S N पुरानी इमरजेंसी बॉयज हॉस्टल तिकुनिया पर रांग साइड से आ रहे युवक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों गिर गए। जिसके बाद उन दोनों ने लड़के को गलत साइड से बाइक चलाने पर डांटा तो वो गाली गलौच करने लगा। इतने में पीछे से उसका पिता फिरोज चाकू लेकर दौड़ता हुआ आया और हम पर बच्चे रेहान को पीटने का आरोप लगाकर हमारे साथ मारपीट शुरू कर दिया।

चाकू से किया हमला
मारपीट के दौरान फिरोज ने चाकू से अंकित के ऊपर वार कर दिया। जिससे बचने के लिए अंकित ने अपना हाथ आगे कर दिया। जिससे उसकी उंगलियां कट गई। जिसके बाद दोनों भाइयों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घ से फिरोज, हैदर और रेहान को गिरफ्तार करने के साथ घायल का जिला अस्पताल में  इलाज करवाया। जहां अंकित की उंगलियों में कई टांके लगे है। 

पुलिस कानूनी कारवाई में जुटी
जब इस घटना को लेकर पत्रकारों ने SP City विकास कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि इस घटना में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। इस मामले में तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है। और पुलिस इस मामले में कानूनी कार्यवाही कर रही है। 

 

Content Editor

Prashant Tiwari