नई नवेली दुल्हन को सुहागरात के दिन युवक ने मामा को सौंपा, युवती पहुंची थाने

punjabkesari.in Wednesday, Jun 15, 2022 - 02:18 PM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने प्रेमिका से शादी के बाद दुल्हन को अपने मामा को सौंप दिया। युवती के मुताबिक सुहागरात को युवक के बजाय जब दूल्हे का मामा दुल्हन के कमरे में पहुंचा तो वह हैरान रह गई। दुल्हन ने जब इसका विरोध किया तो परिजनों ने जबरन मामा को कमरे में बंद कर दिया। दुल्हन तीन दिन बाद अपने मायके जाने की जिद करने लगी। उसके बाद दुल्हे का मामा उसे लेकर उसके मायके पहुंचा। पीड़िता ने जब परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी तो युवक को पेड़ में बांधकर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मामला जिले के गुलरिहा क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर एक युवती का एक युवक से शादी तय हुई थी। लेकिन जिस लड़के से शादी तय हुई थी। उसकी जगह दूसरा लड़का दूल्हा बनकर पहुंच गया। यह देकर कर लड़की पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई तो लड़के पक्ष के लोगों ने बताया कि  मिर्गी आती है, इसलिए उसे नहीं लाया गया। बारात में आए दूसरे लड़के से युवती की शादी करा दी गई। आरोप है कि शादी के बाद युवती गोंडा चली गयी। वहां पहुंचने पर युवक ने उसे अपने मामा के घर पहुंचा दिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक से युवती का दो साल से प्रेम-संबंध था। शादी करने का झांसा देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी युवक को परिजनों ने एक दिन रंगे हाथ पकड़ लिया बाद में गांव में ही पंचायत हुई।  उसके बाद आरोपित युवक युवती के यहां शादी का प्रस्ताव लेकर पहुंच गया। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा उमेश बाजपेई ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसके के खिलाफ दुष्कर्म जैसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि दूसरे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

 

Content Writer

Ramkesh