मुंबई से लौटा युवक निकला कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आने पर पूरा परिवार भी हुआ संक्रमित

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 06:11 PM (IST)

सिद्धार्थनगर: जनपद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक मुंबई से लौटा था। स्क्रीनिंग होने के बाद युवक होम क्वारेंटाइन था। लेकिन परिजन उसके संपर्क में धीरे-धीरे आ गए। एक सप्ताह बाद जब युवक की तबियत खराब हुई तो उसकी कोरोना जांच कराई गई। युवक पॉजिटिव पाया गया। आनन-फानन में प्रशासन ने युवक को आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

बता दें कि मामला सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। जहां युवक मुंबई से लॉकडाउन में घर लौटा था। जनपद में स्क्रीनिंग के बाद वह घर चला गया था। एक सप्ताह बाद तबियत खराब होने पर उसे जिला मुख्याल के एक विद्यालय में क्वारंटीन में शिफ्ट किया गया था।

कोरोना जांच कराई गई तो युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला प्रशासन ने युवक परिजनों की की जांच कराई तो बेटा और बहू की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। प्रशासन  ने परिवार के सात सदस्यों को क्वारेंटाइन कर दिया है। युवक की ट्रेवेल हिस्ट्री भी प्रशासन खंगाल रहा  है। जिससे कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके। 

Edited By

Ramkesh