हिंदू देवी देवताओं के पोस्टर पर चप्पल मारकर जलाना युवक को पड़ा भारी, करणी सेना की तहरीर पर FIR दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Sep 01, 2021 - 03:18 PM (IST)

फर्रुखाबाद: जिले में  सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक देवी देवताओं के चित्रों को जलाते हुए चप्पल मार रहा है।  बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के मानिकपुर गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति हिंदू देवी देवताओं के पोस्टर जला रहा है तथा दूसरा व्यक्ति वीडियो बना रहा है। वही इस मामले में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने संज्ञान लिया। आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग हैं। 

उन्होंने बताया भड़काऊ वीडियो वायरल होने के बाद लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। इस मामले में सीओ राजवीरवीर ने बताया आरोपीयों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने और महौल को खराब करने जैसे संगीन मामलों में आरोपियों के खिलाफ धारा 295 आईपीसी तथा धारा 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया मोहित शाक्य के पुत्र कृष्ण शाक्य व दूसर आलोक शाक्य पुत्र राम लखन को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।  विधिक कार्रवाई कर दोनों को जेल भेज दिया गया हैं। 

Content Writer

Ramkesh