राम मंदिर निर्माण के लिए कानून के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं: भैयाजी जोशी

punjabkesari.in Sunday, Dec 09, 2018 - 03:06 PM (IST)

अयोध्या\नई दिल्ली: आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के अपने वादे को पूरा नहीं करने को लेकर रविवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने केंद्र सरकार से राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाने की मांग की। रामलीला मैदान में विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की  रैली में बोलते हुए आरएसएस के सरकार्यवाह ने कहा कि जो आज सत्ता में हैं, उन्होंने राम मंदिर बनाने का वादा किया था। उन्हें लोगों की बात सुननी चाहिए और अयोध्या में राम मंदिर की मांग को पूरा करना चाहिए। वो लोग भावनाओं से अवगत हैं। भाजपा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि हम इसके लिए भीख नहीं मांग रहे हैं। हम अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। देश ‘राम राज्य’ चाहता है।

अयोध्या के रामलीला मैदान में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की बुलाई धर्मसभा शुरू हो गई है। मंत्रोच्चार के बाद इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। रामलीला मैदान में बनाए गए विशेष मंच पर विहिप के बड़े पदाधिकारियों के साथ कई साधू और संत मौजूद हैं। अयोध्या में राम मंदिर बनाने की मांग के साथ हजारों लोग रैली में पहुंचे।

रैली को आरएसएस के कार्यकारी प्रमुख सुरेश ‘भैयाजी’ जोशी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कानून के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। भाजपा मंदिर पर किए गए अपने वादे को पूरा करे। उन्होंने कहा कि भगवान राम का मंदिर भविष्य में देश में राम राज्य का आधार है। भैय्याजी जोशी ने कहा कि हम देश के लोगों के बीच संघर्ष नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेम और सद्भाव के साथ अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए। देश राम राज्य चाहता है।

Anil Kapoor