श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट में हुए घोटाले की निष्पक्ष जांच हो: कांग्रेस

punjabkesari.in Tuesday, Jun 15, 2021 - 01:26 PM (IST)

कानपुर: अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के जमीन की खरीद फरोख्त में घोटाले के आरोपों पर हंगामा मचा हुआ है। इसे लेकर विपक्षी राजनीतिक पार्टियां जांच की मांग कर रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ ट्रस्ट इन दावों को गलत और राजनीति से प्रेरित होना बता रहा है। इसकी क्रम में कांग्रेस पार्टी ने इसे  मुद्दा बना लिया है। सोमवार को लखनऊ में प्रदर्शन के बाद मंगलवार को कानपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने रावतपुर में बने राम लाला मंदिर में भगवान श्री राम के दर्शन करने के बाद अपना विरोध दर्ज कराया।

कांग्रेस के नेताओं ने चंदा खोरो गद्दी छोड़ो के नारे के साथ अपना प्रदर्शन किया। ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि के नाम पर जो चंदा जमा किया गया था। उसको भाजपा ने बंदरबाट कर लिया। उन्होंने कहा कि दो करोड़ की जमीन को 18 करोड़ में खरीदकर भारी गबन किया गया है।,जिससे सभी को गहरा आघात लगा है। उनहोंने रामलला  से कामना की है कि इन जैसे पापियों को सद्बुद्धि दे। जो श्रीराम की आस्था के साथ खिलवाड़ करने का काम हुआ इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्यों ने दी सफाई
वहीं मंदिर ट्रस्ट के लोगों का कहना है कि आरोप लगाने से पहले तीर्थ क्षेत्र के किसी भी पदाधिकारी से जानकारी नहीं गई। इससे समाज में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई है।,मंदिर ट्रस्ट ने श्री राम भक्तों से अपील की है कि किसी दुष्प्रचार में विश्वास ना करे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static