देश में सब पर लागू होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिएः RSS

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 06:54 PM (IST)

प्रयागराजः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि देश में जनसंख्या विस्फोट चिंताजनक है। इसलिए इस विषय पर समग्रता से व एकात्मक से विचार करके सब पर होने वाली जनसंख्या नीति बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के संसाधन सीमित हैं। इस पर देश में जन जागरण व प्रबंधन की आवश्यक्ता है।

सरकार्यवाह प्रयागराज के गौहनिया स्थित जयपुरिया स्कूल के वात्सल्य परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि मतांतरण होने से हिंदुओं की संख्या कम हो रही है। देश के कई हिस्सों में मतांतरण की साजिश चल रही है। कुछ सीमावर्ती क्षेत्रों में घुसपैठ भी हो रही है। सरकार्यवाह ने कहा कि जनसंख्या असंतुलन के कारण कई देशों में विभाजन की नौबत आई है। भारत का विभाजन भी जनसंख्या असंतुलन के कारण हो चुका है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि वर्ष 2024 के अंत तक हिंदुस्तान के सभी मंडलों में शाखा पहुंचाने की योजना बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कई प्रांतों ने 99 प्रतिशत तक काम पूरा कर लिया है। चित्तौड़ ब्रज व केरल प्रांत में मंडल स्तर तक शाखाएं खुल गई हैं। सरकार्यवाह ने बताया कि पहले देश में 58 हजार स्थानों पर संघ की शाखाएं थीं। अब वर्तमान में 61 हजार से अधिक स्थानों पर शाखा लग रही है। साप्ताहिक मिलन में भी 4000 की बढ़ोत्तरी हुई है।

देश में 3 हजार शताब्दी विस्तारक निकले-
सरकार्यवाह ने बताया कि वर्ष 2025 में संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस निमित्र संघ कार्य के लिए समय देने के लिए देशभर में 3 हजार युवक शताब्दी विस्तारक के नाते निकले हैं। अभी एक हजार शताब्दी विस्तारक और निकलने हैं।

 

 

Content Writer

Ajay kumar