कोई भ्रम नहीं होना चाहिए, राम मंदिर का निर्माण होगा : योगी

punjabkesari.in Friday, Feb 08, 2019 - 10:38 AM (IST)

लखनऊ/पूर्णियाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राममंदिर का निर्माण बिल्कुल ‘‘उसी स्थान’’ पर किया जाएगा जहां भगवान का जन्म होना माना जाता है और इस संबंध में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘‘आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में काफी कुछ होने वाला है। चिंता नहीं करिये, हमने स्पष्ट कर दिया है कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का मंदिर बिल्कुल उसी स्थान पर बनेगा। इसमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सीता माता का जन्मस्थान है।

सीएम ने बिहार के पूर्णिया में बूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपनी सरकार द्वारा शहरों के नाम बदलने के विवादास्पद कदम के बारे में कहा कि भगवान राम के जन्मस्थान आने वाले तीर्थयात्री अब अयोध्या आते हैं, फैजाबाद जिले नहीं आते और जो चल रहे कुंभ में आते हैं वे प्रयागराज आते हैं, इलाहाबाद नहीं। उन्होंने राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने बिहारी कहलाना शर्म की बात बना दिया था। उन्होंने राज्य के बारे में धारणा धीरे धीरे बदलने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की प्रशंसा की।

 

Ruby