''ये परिवारवादी लोग देश का भला नहीं कर सकते हैं - सीएम भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2024 - 04:05 PM (IST)

लखनऊ: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने  इंडिया गठबंधन पर जुबानी हमला बोला। शर्मा ने कहा कि यूपी में विपक्षी गठबंधन को जनता ने नकार दिया है। अब इंडिया गठबंधन हार मानकर हथियार को डाल दिया है। हमारा संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण को स्वीकार नहीं करता है ये देश संविधान से चलेगा।

शर्मा ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने कोर्ट के निर्णय की अवमानना की है। बंगाल में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को आरक्षण दिया गया जो संविधान के खिलाफ था। ममता ने बंगाल में 179 जातियों में 118 मुस्लिम समुदाय को जातियों को आरक्षण दे कर तुष्टिकरण की नीति कर रही हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को बंगाल की जनता 35 सीट देने वाली है। बीजेपी  4 जून को 400 पार कर तीसरी बार पीएम मोदी की सरकार बनेगी।

भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि 40 साल तक ओबीसी कमीशन को मान्यता नहीं दी आज वह ओबीसी के आरक्षण की बात कर रही है। कांग्रेस शासित राज्यों में ओबीसी एससी का आरक्षण मुस्लिम को देकर संविधान के खिलाफ काम किया है। धर्म के आधार पर कांग्रेस मुस्लिम को आरक्षण समाज में भेदभाव पैदा कर रही है। बाबा साहब के समय पर कांग्रेस पार्टी ने उनका विरोध किया आज बाबा साहब के संविधान को बचाने की बात कर रही है ये सब झूठ है। जनता उनके मंसूबे को समझती है। ये कामयाब नहीं होगे। मोदी जी के काम को एक बार फिर जनता ने मुहर लगा दी है। परिवार वादियो से देश का भला नहीं हो सकता है।  इंडी गठबंधन मुंगेरीलाल के सपने देख रहा है, लेकिन मोदी को देश की जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static