''लड़के हैं, गलती हो जाती है...'' अयोध्या दुष्कर्म मामले में भाजपा ने पोस्टर लगाकर अखिलेश यादव पर साधा निशाना

punjabkesari.in Monday, Aug 05, 2024 - 09:40 AM (IST)

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नाबालिग लड़की से गैंगरेप मामले में अब सियासत बढ़ती जा रही है। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर तंज कस रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इस मामले में डीएनए टेस्ट की मांग की थी। जिसका विरोध करते हुए भाजपा ने अब पोस्टर लगाकर अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। यह पोस्टर लखनऊ में लगाए गए है। पोस्टर में स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के एक पुराने बयान ‘लड़के हैं, गलती हो जाती है…’ को आधार बनाते हुए सपा पर हमला बोला है।

भाजपा नेता श्वेता सिंह ने लगाया ये पोस्टर
लखनऊ के 1090 चौराहे पर भाजपा नेता श्वेता सिंह ने यह पोस्टर लगाया है। यह पोस्टर अयोध्या गैंगरेप मामले से जुड़ा हुआ है। इस पोस्टर में मिल्खा है, ” लड़के हैं गलती हो जाती है… सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव डीएनए टेस्ट की बात कह कर क्या साबित करना चाहते हैं। मोईद है गलती हो जाती है।” यह बयान स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का है। इसे आधार बनाकर भाजपा ने सपा पर निशाना साधा है।
PunjabKesari
अखिलेश ने की थी डीएनए की मांग
बता दें कि अयोध्या में नाबालिग बालिका से गैंग रेप के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर भदरसा टाउन एरिया में इस घटना को अंजाम दिया गया। जहां थानाध्यक्ष एवं चौकी इंचार्ज के निलम्बन के बाद अब सपा नेता की बेकरी पर बुलडोजर चला करके ध्वस्त किया गया है। आरोपी पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप भी लगा है। वहीं, इस मामले में सियासत बढ़ती ही जा रही है। इस मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोपी के डीएनए टेस्ट की मांग की थी। उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा, “अपराधी का डीएनए टेस्ट होना चाहिए और दोषी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए न कि इस पर सियासत होनी चाहिए। इसी बयान को लेकर भाजपा ने यह पोस्टर लगाए है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static