चोरी के इरादे से घर में घुसे चोर ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से किया रेप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Feb 24, 2019 - 02:18 PM (IST)

बांदाः उत्तर प्रदेश के बांदा से बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां घर में चोरी करने के लिए घुसे चोर ने 80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप किया। इतना ही नहीं वह घर का सामान लेकर फरार हो गया। वहीं आस-पास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना अतर्रा कस्बे इलाके की है। यहां एक मकान में अकेले सो रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के घर एक चोर घुस आया। इस दौरान चोर ने बुजुर्ग महिला अकेला पाकर उससे रेप किया। इसके बाद वह घर के अंदर रखा सामान और जेवर लूट कर फरार हो गया। वहीं सुबह लोगों को इस बारे में जानकारी हुई तो महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।


 

Tamanna Bhardwaj