ग्राहक बनकर आए चोरों ने उड़ाई सोने की चेन, वारदात CCTV में कैद

punjabkesari.in Saturday, Oct 07, 2017 - 01:10 PM (IST)

मुरादाबादः एक तरफ जहां लोग त्योहारों को जोरों-शोरों से मनाने की तैयारियां कर रहे है, तो वहींं शातिर चोर भी बाजारों में सक्रिय हो गए है। ऐसा ही एक ताजा मामला मुरादाबाद का है। जहां एक चोर गिरोह ज्वेलरी शोरूम को अपना शिकार बनाते है और वहां से सोने की चेन पार कर ले जाते है। वहीं उनकी ये सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

दरअसल मामला मुरादाबाद जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नामी ज्वेलरी शोरूम का है। जहां पर एक चोर गिरोह की गैंग के 3 सदस्य पहुंचते हैं। इस गिरोह में 
2 महिलाएं और एक पुरूष शामिल थे। ये तीनों अपनी वारदात को अंजाम पहुंचाने के लिए सेल्स गर्ल्स को बातों में उलझा के रखते हैं।

सेल्स गर्ल को गहने दिखाने के लिए कहते हैं और इसी बीच मौका मिलते ही एक महिला सोने की चेन को अपनी बाएं हाथ की मुट्ठी में दबा लेती है। जिसके बाद वो लगातर और भी सामान देखती रही, लेकिन उसने चेन नहीं छोड़ी। ताकि सेल्स गर्ल्स को शक न हो।

इसी बीच मौका मिलते ही बिना कुछ खरीदे ही वहां से तीनो फरार हो गए। सेल्स गर्ल को तब पता चला जब वो सार गहने समेटने लगी। आनन-फानन में उसने शोरूम के मालिक को सारी घटना बताई। जिसके बाद शो रूम मैनेजर ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो सारी घटना का पता चला। फिलहाल मैनेजर ने सिविल लाइन थाने में तीन अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।