‘गूगल गर्ल’ के नाम से मशहूर है यह 6 साल की बच्ची, नॉलेज जान रह जाओगे हैरान

punjabkesari.in Sunday, Feb 21, 2021 - 11:22 AM (IST)

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गूगल गर्ल के नाम से जानी जाने वाली साढ़े 6 साल की आर्या श्रीवास्तव को काशी के तमाम इतिहास के बारे में पूरी जानकारी है। जिसे सुनकर काशी के लोग आर्या को गूगल गर्ल के नाम से संबोधित कर रहे हैं। आर्या कक्षा 1 की छात्रा है और उसे 84 घाटों के नाम के साथ-साथ रामायण,गीता सार,शिव तांडव सहित कई ग्रंथ याद हैं।

जानकारी मुताबिक आर्या प्रकाश श्रीवास्तव वाराणसी के मंडुआडीह क्षेत्र के मड़ौली सेंट जॉन्स कॉलोनी की रहने वाली हैं। आर्या के पिता विवेक श्रीवास्तव कारोबारी हैं और माता लक्ष्मी श्रीवास्तव गृहिणी हैंं। आर्या की मां लक्ष्मी श्रीवास्तव ने बड़ी बेटी को पढ़ाते हुए देखा कि उनकी छोटी बेटी आर्या पढ़ाई को समझ रही है तब से माँ ने आर्या को वाराणसी के बारे में बताने के साथ ही जर्नल नॉलेज का ज्ञान आर्या को देना शुरू कर दिया। जिसके बाद आज काशी का इतिहास आर्या की जुबान पर है।

बताया जा रहा है कि काशी की गूगल गर्ल आर्या को काशी के इतिहास के साथ ही काशी की संस्कृति की भी जानकारी जुबान पर रहती है। जिसको सुनने के बाद अब काशी के लोग इसे गूगल गर्ल के नाम से संबोधित कर रहे हैं। वहीं आर्या को वाराणसी के 84 घाटों और रामायण, गीता सार, शिव तांडव स्रोत, महिषासुर मर्दिनी स्रोत सहित अनेक पुरातन दोहे और धर्मग्रंथों के साथ कई संस्कृत के श्लोक भी याद हैं। इतना ही नहीं आर्या ने बताया कि उन्हें हिंदी, इंग्लिश, संस्कृत और तमिल भाषाओं के साथ ही कबीर के दोहे याद हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static